Surprise Me!

14 साल बाद भारत आए लियोनल मेसी, लेकिन लोगों ने फेंकी कुर्सियां, पर क्यों ?

2025-12-13 3 Dailymotion

अर्जेंटीना के दिग्गज फुटबॉलर लियोनल मेसी 14 साल बाद भारत आए हैं। उनके साथ उरुग्वे के लुईस सुआरेज और अर्जेंटीना के मिडफील्डर रोड्रिगो डी पॉल भी हैं। तीनों फुटबॉलर देर रात कोलकाता पहुंचे। जिसके बाद मेसी ने सुबह 11 बजे 70 फीट ऊंचे अपने स्टैच्यू का वर्चुअल उद्घाटन किया। इस दौरान उनके साथ बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान भी शामिल रहे...इसके बाद मेसी कोलकाता के सॉल्ट लेक स्टेडियम पहुंचे। जहां उन्होंने फुटबॉलर्स को ऑटोग्राफ भी दिए..हालांकि कार्यक्रम के दौरान मेसी के फैंस उन्हें न देख पाने की वजह से नाराज हो गए और स्टेडियम में स्टैंड से बोतलें और कुर्सियां ​​फेंकनी शुरू कर दीं। हालात बेकाबू होते देख मेसी और उनके साथियों को वहां से सुरक्षित निकाल दिया गया। अब इस पूरे घटनाक्रम पर राजनीतिक प्रतिक्रियाएं भी आ रही हैं।

#Lionelmessiindiatourliveupdates, #Lionelmessiindiatourlive, #Lionelmessigoatindiatourliveupdates