Surprise Me!

आंध्र प्रदेश के एमटेक छात्र ने बनाई सोलर एनर्जी से चलने वाली गाड़ियां

2025-12-16 3 Dailymotion

आंध्र प्रदेश के काकीनाडा के सर्पवरम के कल्लूरी भानु प्रकाश ने सोलर एनर्जी से चलने वाली दो गाड़ियां बनाई हैं. जो ऑटो की तरह दिखाई पड़ती हैं. इस नौजवान ने काकीनाडा के JNTU से रिन्यूबल एनर्जी में एमटेक किया है.ये बेहद गरीब परिवार से हैं. पिता दर्जी का काम करते हैं. मां हाउस वाइफ हैं. पढ़ाई के दौरान भानु प्रकाश ने पार्ट टाइम जॉब किया और एक-एक पैसा जोड़कर ये गाड़ी बनाई.

एक सोलर गाड़ी बनाने पर इन्होंने करीब एक लाख रुपये खर्च किए है..साथ ही दूसरी गाड़ी पर 50 हजार खर्च आया है. इन गाड़ियों को बनाने में एक्रेलिक शीट और एल्युमिनियम कंपोजिट का इस्तेमाल किया गया है.

इस युवा इंजीनियर का कहना है कि उसका इरादा फ्यूचर में बैटरी फ्री गाड़ियां बनाने का है.अगर सरकार मदद करे तो वह नई गाड़ियां बनाएगा. जो सभी के लिए उपलब्ध होंगी.