Surprise Me!

ऊटी में खुला तमिलनाडु का पहला डॉग पार्क, प्राकृतिक परिवेश में कुत्तों के प्रशिक्षण की खास सुविधा

2025-12-22 0 Dailymotion

तमिलनाडु में नीलगिरि जिले के ऊटी में पालतू जानवरों से प्यार करने वालों के लिए खुशखबरी है. यहां जिला प्रशासन ने राज्य का पहला डॉग पार्क खोला है. इसका उद्घाटन रविवार को स्थानीय सांसद ए. राजा ने किया. 40 लाख रुपये की लागत से बना पार्क व्यायाम, खेलकूद और प्रशिक्षण की सुविधाओं से लैस है. ये कुत्तों और उनके मालिकों को सुरक्षित और खुशनुमा अहसास कराता है.  यहां कई सुविधाएं हैं. लोग अपने कुत्तों को प्रशिक्षित कर सकते हैं. पार्क में प्रशिक्षण के कई उपकरण हैं. यहां आपको अपने कुत्ते को प्रशिक्षित करने और पालतू जानवरों की देखभाल करने की सुविधा मिलेगी. उन्हें सैर की जरूरत होती है. 

पार्क में हर कुत्ते को लाने का शुल्क मात्र 10 रुपये है. उम्मीद है कि पार्क पालतू जानवरों के मालिकों का पसंदीदा बनेगा. यहां भविष्य में प्रशिक्षण की सुविधाएं और बढ़ाने की योजना है. खास कर उन कुत्तों के लिए, जो डॉग शो में भाग लेने की तैयारी करते हैं.