सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की तरफ से ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान शहडोल में आरसेटी मेला लगाया गया। इस मेले का मकसद पहले से प्रशिक्षण ले चुकी महिलाओं के अनुभवों के ज़रिए नई महिलाओं को स्वरोजगार के लिए प्रेरित करना रहा। दरअसल, केंद्र सरकार की तरफ से हर एक जिले के अग्रणी बैंकों के ज़रिए आरसेटी केंद्र चलाए जाते हैं। इन केंद्रों पर ग्रामीण क्षेत्रों की युवक-युवतियों को ब्यूटी पार्लर,सिलाई और कृषि से जुड़े कामों की फ्री ट्रेनिंग दी जाती है।
#farmersbyte #employement #womenemployement