ISRO ने LVM3-M6 रॉकेट से अमेरिकी सैटेलाइट BlueBird Block-2 लॉन्च कर एक नया इतिहास रच दिया है। 6,100 किलोग्राम वजनी यह भारत से लॉन्च किया गया अब तक का सबसे भारी सैटेलाइट है। इस मिशन का उद्देश्य दुनिया के किसी भी कोने में बिना मोबाइल टावर 4G/5G कनेक्टिविटी पहुंचाना है। जंगल, पहाड़, रेगिस्तान और समुद्र जैसे दूरदराज इलाकों में भी अब सीधे स्मार्टफोन से कॉल, वीडियो कॉल और इंटरनेट संभव होगा। यह ISRO, NSIL और AST SpaceMobile के बीच एक अहम कमर्शियल मिशन है, जो डिजिटल कनेक्टिविटी को नई ऊंचाई देगा।
#ISRO #LVM3 #BlueBirdBlock2 #SatelliteLaunch #SpaceNews #4G5GFromSpace #IndianSpace #ISROMission #DigitalIndia #TechNews
~GR.122~HT.408~ED.276~