Surprise Me!

हमारी बेटियां गाएंगी वेदों की ऋचाएं, आर्य समाज शुरू करेगा महिला वैदिक गुरुकुल

2025-12-30 20 Dailymotion

हिण्डौनसिटी. मोहन नगर आर्य समाज भवन में 25 दिन से चल रहे चतुर्वेद पारायण यज्ञ का गत दिवस समापन हुआ। इस यज्ञ में चारों वेदों के लगभग बाइस हजार पांच सौ मंत्रों की आहुतियां दी गईं। वैदिक कन्या गुरुकुल की ब्रह्मचारिणियों ने यज्ञ विधान सम्पन्न कराया। यज्ञ की पूर्णाहूति पर आर्य समाज के लोगों ने वैदिक विधा को आगे बढ़ाने के संकल्प पर शहर में महिला वैदिक आवासीय गुरुकुल शुरू करने की घोषणा की।