Surprise Me!

नए साल पर Rashmika Mandanna का प्यार भरा मैसेज, फैंस से बोलीं "Happiesttttt new year my loveliesssss"

2026-01-02 28 Dailymotion

फेमस एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना ने नए साल पर अपने फैंस के लिए दिल से निकला एक मैसेज शेयर किया। उन्होंने लोगों से अपील की कि साल 2026 की शुरुआत प्यार और आभार के साथ करें। रश्मिका ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपनी एक तस्वीर शेयर की। इस तस्वीर में वे गाड़ी के अंदर बैठी हुई हैं और कैमरे की ओर मुस्कुराते हुए देख रही हैं। शेयर की गई फोटो में रश्मिका बेहद ही सिंपल और क्यूट लग रही है। उन्होंने ब्लैक कलर का बड़े फ्रेम वाला चश्मा और डार्क ब्राउन कलर का स्वेटर वियर किया हुआ है। नो-मेकअप लुक में रश्मिका नेचुरल और फ्रेश दिख रही हैं। इस इंस्टास्टोरी पोस्ट पर एक्ट्रेस ने एक टेक्स्ट भी दिया है। अगर एक्ट्रेस के वर्कफ्रंट की बात करें तो वे जल्द ही अपकमिंग पैन-इंडिया फिल्म ‘मायसा’ में नजर आएंगी। इसके अलावा उनके पास अपकमिंग प्रोजेक्ट में फिल्म ‘कॉकटेल 2’ भी है। बता दें, रश्मिका ने साल 2025 में ओवरऑल फाइव फिल्मों में काम किया है, जिनमें 'छावा', 'सिकंदर', 'कुबेरा', 'थम्मा' और 'द गर्लफ्रेंड' शामिल हैं।


#RashmikaMandanna #NewYearMessage #HappyNewYear2026 #CelebrityPost #IndianActress #PanIndiaStar #RashmikaFans #InstagramStory #NoMakeupLook #SimpleAndCute #SouthCinema #BollywoodNews #EntertainmentUpdate #CelebrityLifestyle #TrendingNow #NewYearVibes #GratitudeAndLove #UpcomingMovies #FilmIndustry #InstaCeleb #RashmikaStyle #CelebNews #IANS