Surprise Me!

इंदिरा ब्रिज पर दरार, गड्ढे सरकार ने कहा स्ट्रक्चर में खामी नहीं

2026-01-04 26 Dailymotion

Ahmedabad- साबरमती नदी पर बने अहमदाबाद-गांधीनगर को जोड़ने वाले इंदिरा ब्रिज में दरारें और गड्ढों की खबर ने हजारों वाहन चालकों में चिंता फैला दी है। यह स्थिति इसलिए और गंभीर मानी जा रही है क्योंकि शहर का व्यस्ततम सुभाष ब्रिज पहले ही बंद किया जा चुका है। ऐसे में इंदिरा ब्रिज पर यातायात का दबाव बढ़ गया है और सुरक्षा को लेकर सवाल उठने लगे हैं।