पंजाब के अमृतसर में रविवार को दिनदहाड़े आम आदमी पार्टी के सरपंच की गोलियां मारकर हत्या कर दी गई। सरपंच जर्मल सिंह वल्टोहा की हत्या मामले को लेकर मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सख्ती दिखाई है। सीएम मान ने डीजीपी गौरव यादव से फोन पर बात करके मामले का अपडेट लिया और आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तारी करने के निर्देश दिए हैं। पंजाब की इस घटना पर सियासत भी गरमा गई है। एनडीए नेता इस मर्डर पर हमला बोलते हुए सीएम भगवंत मान की कानून व्यवस्था को फेल बता रही है। जबकि कांग्रेस भी भगवंत मान सरकार को बर्खास्त करने की मांग कर रही है।