विपक्ष एक क्यों नहीं है, इसका एक और जीता जागता उदाहरण कांग्रेस की तरफ से ही दे दिया गया। दरअसल, शुक्रवार को कांग्रेस के सीनियर नेता अधीर रंजन चौधरी ने ममता बनर्जी पर निशाना साधा। चौधरी ने कहा कि, ये दुर्भाग्यपूर्ण है कि बंगाल में एक चोर को बचाने के लिए मुख्यमंत्री को मैदान में उतरना पड़ा, ऐसा मैं पहली बार देख रहा हूं। आज वे एक चोर संस्था को बचाने के लिए आंदोलन कर रही हैं। अधीर रंजन के बयान पर सियासत गरमा गई है। बीजेपी ने तो ममता बनर्जी और कांग्रेस दोनों पर ही सवाल उठाए हैं। जबकि टीएमसी अधीर रंजन के साथ ईडी पर हमलावर है।
#AdhirRanjanChowdhuryIPAC, #IPACTMCcontroversy, #EDraidsIPACKolkata, #MamataBanerjeeEDprotest, #TrinamoolCongresselectionstrategy, #PratikJainIPACED, #coalsmugglingcaseBengal, #CongressvsTMCWestBengal