Surprise Me!

BJP का कार्यकर्ता सम्मान समारोह, सीएम रेखा बोली- संगठन की रीढ़ है कार्यकर्ता

2026-01-10 3 Dailymotion

नई दिल्ली: बाहरी दिल्ली के रोहिणी सेक्टर–29 में आज भारतीय जनता पार्टी का एक भव्य कार्यकर्ता सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की. इस कार्यक्रम में पार्टी के जमीनी स्तर पर काम करने वाले कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को सम्मानित किया गया. समारोह में भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे, जिससे पूरे इलाके में उत्साह का माहौल देखने को मिला. कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को सम्मान पत्र देकर उनके योगदान की सराहना की. मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि कार्यकर्ता किसी भी संगठन की रीढ़ होते हैं और सरकार की नीतियों को जनता तक पहुंचाने में उनकी भूमिका सबसे अहम होती है. उन्होंने दिल्ली सरकार की उपलब्धियों पर भी प्रकाश डाला. शिक्षा, स्वास्थ्य, समाज कल्याण और बुनियादी सुविधाओं के क्षेत्र में किए गए कार्यों को गिनाया.