फिल्म "जन नायकन" के बहाने कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर हमला बोल. उन्होंने केंद्र सरकार पर जानबूझकर अभिनेता विजय की फिल्म जन नायकन की रिलीज को रोकने का आरोप लगाया. राहुल गांधी ने कहा कि यह सीधे तमिल संस्कृति पर हमला है.
फिल्म जननायकन के निर्माता ने सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका लगा रखी है. सुप्रीम कोर्ट मद्रास हाईकोर्ट के अंतरिम आदेश को चुनौती देने वाली फिल्म निर्माता की याचिका पर 19 जनवरी को सुनवाई करेगा. याचिका मद्रास हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ लगी है. हाईकोर्ट ने फिल्म को केंद्रीय फिल्म प्रमाण बोर्ड से मंजूरी मिलने के सिंगल जज के आदेश पर रोक लगा दी थी. न्यायालय का यह आदेश अंतरिम था.
मद्रास हाईकोर्ट ने 9 जनवरी को एकल पीठ के उस आदेश पर रोक लगा दी थी, जिसमें सीबीएफसी को जन नायकन को तुरंत सेंसर प्रमाणपत्र देने का निर्देश दिया गया था. इस आदेश के बाद से विजय की फिल्म अधर में लटक गई है. फिल्म के निर्माता ने इस आदेश को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है. राहुल गांधी ने इस पर हमला किया है. राहुल ने कहा कि सूचना और प्रसारण मंत्रालय की जन नायकन को रोकने की कोशिश तमिल संस्कृति पर हमला है.