सोशल मीडिया पर वायरल एक मिनट के वीडियो ने देशभर में महिलाओं की सुरक्षा और गरिमा को लेकर बहस छेड़ दी है। वीडियो में एक महिला बाइक सवार को ई-रिक्शा में बैठे एक व्यक्ति द्वारा अश्लील इशारे किए जाते हैं। महिला पहले आगे बढ़ती है, लेकिन फिर रुककर उस व्यक्ति का सामना करती है और बताती है कि पूरी घटना कैमरे में रिकॉर्ड हो चुकी है। गुस्से में महिला उसे थप्पड़ मारती है, जबकि आसपास मौजूद लोग भी आरोपी को फटकार लगाते हैं। बाद में व्यक्ति माफी मांगता है। यह घटना सार्वजनिक स्थानों पर महिलाओं के साथ हो रहे अभद्र व्यवहार और उनके खिलाफ बढ़ते साहसिक प्रतिरोध को दिखाती है।
A one-minute viral video has sparked nationwide debate on women’s safety. It shows a man in an e-rickshaw making obscene gestures at a woman biker. The woman confronts him, cites camera evidence, slaps him, and bystanders support her. The incident highlights rising street harassment and resistance.
#WomanBiker #ViralVideo #TrendingVideo #ManHarassedWomanBiker #WomanBikerSlappedMan #WomenSafety #StreetHarassment #ObsceneGesture #ERickshaw #SlapIncident #MahilaBiker #WomanBikerViralVideo
~HT.96~GR.122~