RSS प्रमुख मोहन भागवत एक बार फिर चर्चा में हैं। दरअसल महाराष्ट्र में बीएमसी चुनाव में मतदान के दौरान नागपुर में मोहन भागवत ने नोटा को लेकर बड़ा बयान दे दिया। मोहन भागवत ने कहा कि, नोटा का मतलब होता है सभी उम्मीदवारों को नकार देना, लेकिन ऐसा करने से डॉयरेक्ट ऐसे व्यक्ति को फायदा मिल जाता है, जिसे लोग पसंद नहीं करते। उन्होंने कहा कि नोटा लोगों को अपनी नाराजगी जताने का मौका देता है। लेकिन किसी को भी वोट न देने से बेहतर है कि सोच-समझकर किसी एक उम्मीदवार को वोट दिया जाए। मोहन भागवत के बयान पर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि मोहन भागवत का बयान सही है क्योंकि एक को तो चुनना जरूरी है। जबकि कांग्रेस नेता भी मोहन भागवत के बयान को ठीक तो कह रहे है। लेकिन देश का माहौल सांप्रदायिक न करने की सलाह दे रही है।
#RSS, #ChiefMohan Bhagwat, #BMC, #bmcelection, #bmcelection2026, #bmcelection2026updates, #rsschief, #mohanbhagwatrss, #votingforBMCelection