Surprise Me!

दिल्ली के तुगलकाबाद का मुख्य मार्ग रोशनी से हुआ गुलजार, विधायक सहीराम ने हाई मास्क लाइट का किया उद्घाटन

2026-01-19 5 Dailymotion

नई दिल्ली: दिल्ली के दो सांसदों का गांव तुगलकाबाद गांव में मुख्य मार्ग पर सदियों से अंधेरा रहता था अब वहां 70 सेमी मास्क लाइट से गुलजार किया गया. तो वही एक हाई मास्क लाइट भी लगाया गया है, जहां इसका उद्घाटन तुगलकाबाद से आम आदमी पार्टी के विधायक सहीराम पहलवान के द्वारा किया गया. गांव का मुख्य मार्ग पर द्वार भी बनाया गया है तो वहीं इस मार्ग का नामकरन भी बाबा मंगल दास मार्ग के नाम पर किया गया. इस मार्ग का निर्माण और कायाकल्प हो जाने की वजह से अब गांव के लाखों लोगों को इसका लाभ मिलेगा.  तुगलकाबाद गांव से मां आनंदमई मार्ग को जोड़ने का यह मुख्य मार्ग है. यह मार्ग ओखला फेस वन के रास्ते मथुरा रोड और नोएडा को चला जाता है.