रविवार को पीएम मोदी ने पश्चिम बंगाल के सिंगूर में जनसभा को संबोधित करते हुए ममता बनर्जी की सरकार पर बड़ा निशाना साधा। पीएम मोदी ने कहा कि, घुसपैठिओं को बचाने के लिए टीएमसी किसी भी हद तक जा सकती है। केंद्र सरकार ने कई बार चिठ्ठी लिखी कि बॉर्डर पर फेंसिंग के लिए जमीन चाहिए, लेकिन बंगाल सरकार को कोई फर्क नहीं पड़ता, क्योंकि घुसपैठिए इनके पक्के वोटर हैं। पीएम मोदी के इस बयान पर राजनीति भी होनी शुरू हो गई है, विपक्षी नेता सरकार पर हमलावर हैं।
#PMModi, #WestBengal, #Assam, #Inauguration, #Projects, #Singur, #Kalyabor, #AmritBharatTrain, #westbengal, #pmmodivisit, #pmnarendramodiwestbengalvisit