Delhi-NCR Weather Update: अगले 24 से 48 घंटे उत्तर भारत के लिए बेहद भारी होने वाले हैं. मौसम विभाग ने दिल्ली, यूपी और राजस्थान समेत 10 राज्यों में आंधी-तूफान और भारी बारिश का डरावना अलर्ट जारी किया है.
देश के कई हिस्सों में शीतलहर और घने कोहरे (Dense Fog) का सितम जारी है, लेकिन इसी बीच मौसम विभाग (IMD) ने एक बड़ी और चिंताजनक चेतावनी जारी की है. अगले 24 से 48 घंटों के भीतर मौसम में एक बड़ा बदलाव आने वाला है. दिल्ली-एनसीआर (Delhi-NCR) सहित उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और राजस्थान में तेज आंधी के साथ भारी बारिश होने की संभावना है.
मौसम विभाग के अनुसार, 22 से 24 जनवरी के बीच पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) के सक्रिय होने के कारण 10 से ज्यादा राज्यों में मौसम बिगड़ सकता है. इस दौरान उत्तर प्रदेश से लेकर उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश तक बिजली कड़कने और तेज हवाएं चलने का अनुमान है. The India Meteorological Department (IMD) has issued a severe weather alert for the next 48 hours. Heavy rain, thunderstorms, and lightning are predicted across 10 states, including Delhi, Uttar Pradesh, Punjab, and Rajasthan, between January 22 and 24. This change in weather is expected to intensify the cold wave across North India.बारिश के इस दौर के बाद तापमान में एक बार फिर भारी गिरावट आएगी, जिससे ठंड का प्रकोप और बढ़ जाएगा.
#WeatherUpdate #DelhiRain #IMDAlert #OneindiaHindi #ColdWave #Winter2025