Surprise Me!

माली समाज- मंदिर की वर्षगांठ पर दस दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन, प्रतिभाओं और भामाशाहों का हुआ सम्मान

2026-01-21 16,004 Dailymotion

बाड़मेर। माली समाज की ओर से शहर के प्रतापजी की पोल स्थित माली समाज भवन में आयोजित जगदंबा माता मंदिर एवं माता राणी भटियाणी मंदिर की सातवीं वर्षगांठ से जुड़ा दस दिवसीय कार्यक्रम मंगलवार को श्रद्धा, उत्साह और सामाजिक एकता के वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का समापन प्रतिभावान सम्मान समारोह एवं समाज के भामाशाहों के सम्मान के साथ किया गया। इस अवसर पर मंदिर की सातवीं वर्षगांठ भी विधिवत रूप से मनाई गई।