Surprise Me!

Basant Panchami पर Dhar Bhojshala बनी छावनी, 8000 जवान-Drone से पहरा, हालात बेहद डरावने! क्या हुआ

2026-01-23 5 Dailymotion

Dhar Bhojshala में आज क्या होगा? Basant Panchami और जुमे की नमाज एक साथ होने से प्रशासन की सांसें क्यों अटकी हैं? देखिए कैसे 8000 जवानों ने पूरे शहर को किले में तब्दील कर दिया है।
मध्य प्रदेश के धार जिले में स्थित ऐतिहासिक और विवादित भोजशाला (Bhojshala) में आज का दिन बेहद संवेदनशील है। प्रशासन के लिए आज सुरक्षा का सबसे बड़ा इम्तिहान है क्योंकि बसंत पंचमी (Basant Panchami) और जुमे की नमाज (Jumma Namaz) एक ही दिन पड़ रही है। सुबह सूर्योदय के साथ ही हिंदू पक्ष ने पूजा-अर्चना शुरू कर दी है, वहीं दोपहर 1 से 3 बजे के बीच मुस्लिम पक्ष द्वारा नमाज अदा की जानी है।
हालात की गंभीरता को देखते हुए पूरे धार जिले को छावनी में बदल दिया गया है। सुरक्षा व्यवस्था को अभूतपूर्व स्तर पर ले जाते हुए प्रशासन ने 8000 से ज्यादा जवानों की तैनाती की है। इसमें स्थानीय पुलिस के साथ-साथ CRPF और RAF की टुकड़ियां भी शामिल हैं। सुरक्षा की कमान 13 SP, 25 SSP और 67 DSP स्तर के अधिकारियों के हाथों में है।
ड्रोन कैमरों और 3D मैपिंग के जरिए हर संदिग्ध गतिविधि पर नजर रखी जा रही है। आमतौर पर दोनों समुदायों के कार्यक्रमों के लिए अलग-अलग दिन तय होते हैं, लेकिन इस बार समय के टकराव ने प्रशासन के सामने कानून-व्यवस्था बनाए रखने की बड़ी चुनौती पेश की है। धार के चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा बलों का कड़ा पहरा है।
About the Story:
A high-security alert has been issued in Dhar, Madhya Pradesh, as Basant Panchami celebrations and Friday prayers (Jumma Namaz) coincide at the disputed Bhojshala complex. To prevent any untoward incidents, over 8000 security personnel, including CRPF and RAF, have been deployed. The administration is using advanced surveillance like drones and 3D mapping to monitor the situation closely.

#Bhojshala #DharNews #BasantPanchami #MPNews #OneindiaHindi

Also Read

Dhar Bhojshala Security: ड्रोन, 3D मैपिंग और 8000 जवानों के बीच एक साथ हुई बसंत पंचमी पूजा और जुमे की नमाज :: https://hindi.oneindia.com/news/bhopal/dhar-bhojshala-security-drone-3d-mapping-basant-panchami-juma-namaz-1478407.html?ref=DMDesc

भोजशाला में छावनी जैसा माहौल: बसंत पंचमी और जुमे की नमाज को लेकर कलेक्टर का बड़ा बयान, सुरक्षा चाक-चौबंद :: https://hindi.oneindia.com/news/bhopal/bhojshala-security-arrangements-basant-panchami-juma-namaz-collector-statement-1478133.html?ref=DMDesc

MP धार भोजशाला पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला—बसंत पंचमी पर सरस्वती पूजा भी, शुक्रवार को नमाज भी; जानिए समय :: https://hindi.oneindia.com/news/bhopal/mp-dhar-bhojshala-supreme-court-verdict-basanta-panchami-namaz-1477529.html?ref=DMDesc



~HT.408~