Surprise Me!

रिपब्लिक डे से पहले पंजाब में रेलवे लाइन पर धमाका, ढाई किलो आरडीएक्स के साथ 4 आतंकी गिरफ्तार

2026-01-24 8 Dailymotion

पंजाब पुलिस ने गणतंत्र दिवस से ठीक पहले एक बड़ी आतंकी साजिश को नाकाम कर दिया है। पंजाब का फतेहगढ़ साहिब जिला शुक्रवार की अंधेरी रात में दहल उठा। सरहिंद इलाके में एक नई रेलवे लाइन पर जोरदार धमाका हुआ, जिससे हड़कंप मच गया। वहीं पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चार खतरनाक आतंकियों को गिरफ्तार किया है। इन आतंकियों के पास से पुलिस ने 2.5 किलो आरडीएक्स से भरा एक आईईडी बरामद किया है।