बॉलीवुड के ‘ही-मैन’ धर्मेंद्र बीते साल 24 नवंबर को इस दुनिया को अलविदा कह चुके हैं। फिल्म इंडस्ट्री में उनके कंट्रीब्यूशन को देखते हुए एक्टर को पद्म विभूषण सम्मान देने का ऐलान किया गया है। एक्टर धर्मेंद्र को मरणोपरांत इस अवॉर्ड के मिलने पर हेमा मालिनी ने अपनी खुशी जाहिर की है। एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा 'So so proud that the govt has recognised Dharam ji’s immense contribution to the film industry by bestowing on him the prestigious Padma Vibhushan award'