Surprise Me!

Republic Day पर Debina Bonnerjee की बेटियों ने गाया राष्ट्रगान, क्यूटनेस पर fans ने लुटाया प्यार

2026-01-27 65 Dailymotion

एक्ट्रेस देबिना बोनर्जी ने रिपब्लिक डे के मौके पर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक बेहद प्यारा वीडियो शेयर किया। इस वीडियो में उनकी दोनों छोटी बेटियां राष्ट्रगान गाती नजर आ रही हैं। दोनों बच्चियों ने नऊवारी साड़ियां पहन रखी हैं, जो देखने में बहुत खूबसूरत लग रही हैं। देबिना ने बताया कि वे बहुत थकी हुई फील कर रही थीं और बिस्तर पर ही रहना चाहती थीं, लेकिन फिर भी उन्होंने अपनी बेटियों के लिए खुद को आगे बढ़ाकर यह दिन खास बनाने का फैसला किया। एक्ट्रेस ने इस पल की कुछ झलकियां अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर की हैं, जिसमें वे अपनी दोनों प्यारी बेटियों के साथ रिपब्लिक डे सेलिब्रेट करती दिख रही हैं । फैंस उनकी फैमिली की इस क्यूट झलक पर प्यार बरसाते दिख रहे हैं। बता दें, एक्टर गुरमीत चौधरी और एक्ट्रेस देबिना बनर्जी ने अप्रैल साल 2022 में सरोगेसी के जरिए अपनी पहली बेटी लियाना का वेलकम किया था और नवंबर साल 2022 में उनकी दूसरी बेटी दिविशा का जन्म हुआ।

#DebinaBanerjee #RepublicDay #NationalAnthem #PatrioticVibes #CelebrityKids #CuteKids #GurmeetChoudhary #IndianActress #MomLife #FamilyLove #ProudMom #TraditionalWear #NauvariSaree #IndianCulture #Tiranga #RepublicDayCelebration #ViralVideo #InstagramReels #MotherhoodMoments #CelebrityFamily #LittleGirls #India #IANS