महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार के प्लेन हादसे में निधन के बाद से राजनीतिक बयानबाजियां काफी तेज हो गई हैं। अब शिवसेना यूबीटी के नेता संजय राउत ने भी हादसे पर शक जताया और कहा कि, “अजीत दादा की दुर्घटना पर सवाल जरूर उठेंगे, और उठने भी चाहिए। महाराष्ट्र के दिग्गज नेता अजीत पवार की जिस तरह से विमान दुर्घटना में मृत्यु हुई और जो तथ्य सामने आ रहे हैं, उनकी जांच होनी चाहिए।”। संजय राउत ने ये बयान रविवार को दिया और उनके बयान पर प्रतिक्रियाएं आनी शुरू हो गई हैं...बीजेपी, शिवसेना के नेता संजय राउत को गंभीरता से न लेने की बात कह रहे हैं।
#AjitPawarPlaneCrash, #mamataBanerjee, #Sanjayraut, #shivsenaubt, #latestnews, #hindinews, #specialinvestigation