संसद के बजट सत्र के पांचवें दिन लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने भारत-चीन सीमा विवाद का मुद्दा फिर से उठाया। इस दौरान सत्ता पक्ष की तरफ से ऐतराज जताया गया। जबकि स्पीकर ने कई बार उन्हें राष्ट्रपति के अभिभाषण पर बोलने के लिए कहा, लेकिन राहुल गांधी आरोप लगाते दिखे कि, उन्हें बोलने नहीं दिया जा रहा है। हालांकि इस बवाल के बाद संसदीय कार्यमंत्री किरेन रिजिजू ने बीच में उठकर कहा कि, जब इस मामले पर बोलने पर स्पीकर ने मना कर दिया है तो उस बात को आज क्यों उठाया जा रहा है।
#Congress, #loprahulgandhi, #rahulgandhi, #rahulgandhispeech, #rahulgandhispeechinparliament, #parliamentsession, #bjp, #budgetsession, #doklamstandoff, #indiachinaconflict