Surprise Me!

प्यार का इजहार हुआ महंगा: Rose Day पर 30 रुपये का गुलाब बिक रहा 80 रुपये में...

2026-02-07 10 Dailymotion

नई दिल्ली: फरवरी का महीना प्रेम का महीना कहा जाता है इस महीने में प्रेम सप्ताह मनाया जाता है. जो रोज डे से शुरू होकर वैलेंटाइन डे तक चलता है. आज गुलाब के साथ प्रेमी अपने दिल में बसे जज्बातों को अपने प्रेमिका को बयां करते है और इसी के साथ आज से वैलेंटाइन डे की शुरुआत होती है. युवाओं में यह फरवरी का 7 से लेकर 14 फरवरी का हर तारीख खास होता है. जिसका इंतजार युवा बड़ी बेसब्री से करते हैं. वही आज रोज डे पर गुलाबो के भाव बाजारों में बढ़े हुए दिखाई दिए. आज एक गुलाब ₹50 से लेकर 80 रुपए तक बिक रहा है जिसकी कीमत आमतौर पर ₹30 थी. 7 फरवरी से 14 फरवरी तक गुलाबों कि कीमत में और भी ज्यादा इजाफा देखने को मिलेगा.