Delhi Electric Bus: 500 नई बसें तो आईं, लेकिन Drivers क्यों हैं परेशान? रामलीला मैदान में सरकार के जश्न के बीच ड्राइवरों ने अपनी बदहाली की ऐसी कहानी सुनाई है जिसे सुनकर आपको गुस्सा आ जाएगा।
दिल्ली में परिवहन व्यवस्था को आधुनिक बनाने के लिए 500 नई इलेक्ट्रिक बसें सड़कों पर उतारी जा रही हैं। रेखा गुप्ता सरकार का एक साल पूरा होने के उपलक्ष्य में रामलीला मैदान में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। लेकिन इस चमक-धमक के पीछे एक काला सच छिपा है। इस वीडियो में हम आपको दिखाएंगे कि कैसे इन बसों को चलाने वाले ड्राइवरों का भविष्य अधर में लटका हुआ है।
ड्राइवरों का आरोप है कि उन्हें न तो स्थायी नौकरी दी जा रही है और न ही किसी टेन्योर (Tenure) की गारंटी है। 'Project ख़त्म = Job ख़त्म' वाले डर के साये में ये कर्मचारी काम करने को मजबूर हैं। अगर कोई ड्राइवर शिकायत करता है, तो उसे कॉन्ट्रैक्ट रिन्यू न करने की धमकी दी जाती है। पूरा माहौल डर और असुरक्षा से भरा हुआ है।
इस वीडियो में विश्लेषण किया गया है कि कैसे PPP (Public-Private Partnership) मॉडल में सरकार का जोखिम कम है, कंपनी का मुनाफा बढ़ रहा है, लेकिन सारा शोषण गरीब वर्कर (Worker) का हो रहा है। क्या यही वह आधुनिक दिल्ली का सपना है जहाँ मेहनत करने वालों के पास भविष्य की कोई गारंटी नहीं है? पूरी रिपोर्ट देखें।
About the Story:
This video highlights the dark reality behind Delhi's new fleet of 500 electric buses. While the government celebrates its one-year anniversary under Rekha Gupta, the drivers expose the exploitation under the PPP model, citing job insecurity, lack of tenure, and a fear-driven work culture.
#DelhiElectricBus #RekhaGupta #DelhiNews #OneindiaHindi #WorkersRights #BreakingNews
Also Read
एक साल पूरा, बड़ा ऐलान तैयार! दिल्ली को मिलीं 500 नई EV बसें, CM रेखा गुप्ता ने खोला विकास का रिपोर्ट कार्ड :: https://hindi.oneindia.com/news/delhi/one-year-of-bjp-rule-delhi-500-electric-bus-launch-rekha-gupta-report-card-1491393.html?ref=DMDesc
400 करोड़ की सौगात से बदलेगा मटियाला का नक्शा! सड़क,स्वास्थ्य और रोजगार को लेकर CM रेखा गुप्ता का बड़ा दांव :: https://hindi.oneindia.com/news/delhi/delhi-matiyala-400-crore-development-project-cm-rekha-gupta-news-1491157.html?ref=DMDesc
जलभराव से छुटकारा, नई सड़कें और चमकते पार्क! शालीमार बाग में विकास की बड़ी सौगात लेकर पहुंचीं CM रेखा गुप्ता :: https://hindi.oneindia.com/news/delhi/shalimar-bagh-development-cm-rekha-gupta-drain-road-park-project-1491151.html?ref=DMDesc