Surprise Me!

बालासोर का लेक्चरर, दिल से किसान, इंटीग्रेटेड फार्मिंग से लाखों की कमाई, कई लोगों की बदली जिंदगी

2026-02-09 7 Dailymotion

ओडिशा के बालासोर के साइंस लेक्चरर प्रमोद कुमार राउत पढ़ाने के साथ-साथ खेती को भी प्राथमिकता दे रहे हैं. ये अपने 6 एकड़ जमीन में इंटिग्रेटेड फॉर्मिंग कर रहे हैं. खेती के साथ-साथ फूल और मछली- झींगा पलन कर सालाना पांच लाख से ज्यादा की कमाई कर रहे हैं. प्रमोद खेती करने के साथ-साथ दूसरे लोगों को रोजगार भी दे रहे हैं. इनका फार्म हाउस कई परिवारों के लिए सहारा है. प्रमोद 2002 से खेती कर रहे हैं. 2013 में एक कॉलेज में पढ़ाना शुरु किया. सुबह ये नौकरी करते हैं और फिर खेत पर काम. जब ये कॉलेज में पढ़ा रहे होते हैं. तो खेती का काम इनकी पत्नी संभालती हैं. इन्होंने इंडीग्रेटेड फॉर्मिंग के लिए सरकार से भी मदद ली है. तो बालासोर के प्रमोद दिन में लेक्चरर और दिल से किसान हैं. साथ ही अपने खेती के काम से कई लोगों की जिंदगी बदल रहे हैं.