Surprise Me!

यूपी का एतिहासिक और सबसे बड़ा बजट, जाने किस क्षेत्र में किसे कितना फायदा?  

2026-02-11 6 Dailymotion

उत्तर प्रदेश के लिए बुधवार का दिन किसी त्योहार से कम नहीं कहलाएगा...दरअसल बुधवार को सीएम योगी की सरकार ने साल 2026–27 के लिए बजट पेश किया है। बड़ी बात ये है कि ये सीएम योगी के नेतृत्व में यह 10वां बजट है और ये पहली बार हुआ है...ये बजट प्रदेश के इतिहास का अब तक का सबसे बड़ा बजट है। मतलब ये कि साल 2026-27 का बजट 9 लाख 12 हजार 696.35 करोड़ रुपये है। जो 2025-26 की तुलना में 12.9% अधिक है। यूपी सरकार ने अपने बजट में सभी वर्गों का ख्याल रखा है और कई बड़े ऐलान किए हैं। बजट आने के बाद सीएम योगी ने इस बजट को ऐतिहासिक बताया है।  


#Upbudget2026-27, #Upbudget2026, #upbudget, #uphealth, #yogiadityanath, #upeducation, #uttarpradeshbudget, #upinfrastructure, #upbudgethighlights, #यूपीबजट2026, #YogiGovtBudgetHighlights, #UPBudget2026BigAnnouncements