Surprise Me!

राहुल गांधी के खिलाफ प्रिविलेज मोशन?, विशेषाधिकार हनन का सवाल सुन भड़के..!

2026-02-12 9 Dailymotion

संसद का बजट सत्र चल रहा है और लोकसभा की कार्यवाही के दौरान जमकर हंगामा हो रहा है। बुधवार को नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने सरकार पर कई आरोप लगाए। राहुल गांधी ने लोकसभा में बजट पर बोलते हुए एपस्टीन फाइल्स का जिक्र किया था। राहुल गांधी ने केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी के नाम लेकर भी आरोप लगाए थे। सरकार ने इसे लेकर राहुल गांधी के खिलाफ विशेषाधिकार हनन प्रस्ताव लाने का ऐलान किया था। हालांकि खबर है कि सरकार ने अब अपना फैसला बदल लिया है। सरकार अब राहुल गांधी के खिलाफ विशेषाधिकार हनन प्रस्ताव नहीं लाएगी। इस विशेषाधिकार को लेकर जब राहुल गांधी से पत्रकारों ने सवाल किया तो वो उल्टा पत्रकारों पर ही नाराज दिखे।  


#parliamentlive, #parliamentsession, #parliamentbudgetsession, #parliament2026, #parliamentsession2026, #budgetsession, #loksabha, #loksabhalive