Surprise Me!

आदिवासी युवाओं के सपनों को पंख देता क्योंझर का आर्चरी सेंटर

2026-02-12 13 Dailymotion

ओडिशा के क्योंझर का आर्चरी सेंटर आदिवासी युवाओं के सपनों को पंख दे रहा है. 2 साल में यहां से 14 नेशनल लेवल के तीरंदाज तैयार हुए हैं और उन्होंने 20 नेशनल और स्टेट लेवल के मेडल जीते हैं.ओडिशा सरकार और टाटा स्टील की मिली-जुली कोशिश से 24 कैडेट्स के लिए 2024 में शंकरपुर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में टाटा आर्चरी हाई परफॉर्मेंस सेंटर शुरू किया गया था. अभी, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और ओडिशा के कुल 17 कैडेट्स यहां ट्रेनिंग ले रहे हैं. आर्चरी सेंटर में खिलाड़ियों के लिए बेहतरीन सुविधाएं हैं. युवाओं को ट्रेनिंग देने के लिए इसकी तारीफ हुई है. तो क्योंझर का ये सेंटर इन युवाओं को सपनों को पंख दे रहा है. जो आने वाले दिनों में नेशनल और इंटरनेशनल लेवल पर प्रदेश और देश का नाम रौशन करेंगे.