वेलेंटाइन वीक चल रहा है और हर कोई इसे अपने अंदाज में सेलिब्रेट कर रहा है। इसी बीच मशहूर प्लेबैक सिंगर अभिजीत भट्टाचार्य ने शुक्रवार को कपल्स को खास तोहफा दिया। उन्होंने अपने फैंस के लिए एक खास वीडियो इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया। जिसमें वे रोमांटिक सॉन्ग 'आपकी आंखों में कुछ' गाते नजर आ रहे हैं। पोस्ट में अभिजीत ने इसे अनप्लग्ड स्टाइल में पेश किया है, जिससे ये और भी ज्यादा दिलकश और रोमांटिक लग रहा है। बता दें, ये रोमांटिक सॉन्ग पुराने समय का बेहद पॉपुलर ट्रैक है, जो कि साल 1978 की फिल्म 'घर' में फिल्माया गया था। गाने को किशोर कुमार और लता मंगेशकर ने अपनी आवाज में गाया था, जबकि इसके लिरिक्स गुलजार ने लिखे थे और म्यूजिक आर.डी. बर्मन ने तैयार किया था।
#AbhijeetBhattacharya #ValentineWeek2026 #HappyValentinesDay2026 #RomanticSong #AapkiAankhonMeinKuch #Unplugged #InstagramReel #BollywoodMusic #PlaybackSinger #90sSinger #ClassicBollywood #FilmGhar #KishoreKumar #LataMangeshkar #Gulzar #RDBurman #LoveSong #ValentineSpecial #RetroVibes #MusicVideo #CoupleGoals #LoveAnthem #IANS