आखिरकार यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद से जुड़े विवाद पर चुप्पी तोड़ दी है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पहली बार विधानसभा में विस्तार से अपनी बात रखी। शुक्रवार को सदन में बोलते हुए योगी ने कहा कि, हर व्यक्ति शंकराचार्य नहीं बन सकता है। हर व्यक्ति हर पीठ के आचार्य के रूप में जाकर यहां-वहां वातावरण खराब नहीं कर सकता। उन मर्यादाओं का पालन सबको करना होगा। जवाब में शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद की भी प्रतिक्रिया आ गई है। अविमुक्तेश्वरानंद कह रहे हैं कि क्या अब सरकार तय करेगी कि कौन शंकराचार्य होगा।
#uPNEWS, #CMYogiAdityanath, #Shankaracharya, #Shankaracharyacontroversy, #Avimukteshwarananddispute, #UPAssemblystatement