बांग्लादेश में BNP की जीत और जमात की हार के क्या मायने हैं भारत के लिए
बांग्लादेश में 12 फरवरी को हुए आम चुनाव जिसमें बीएनपी पार्टी और तारिक रहमान को स्पष्ट बहुमत 212 सीटों के रूप में मिल चुका है जमात ए इस्लामी जो पिछले डेढ़ साल से बहुत सक्रिय थी और पाकिस्तान समर्थक है उसे केवल 77 सीट मिली है यानी जनता ने जमात को नकार दिया है
इसी के साथ-साथ शेख हसीना के खिलाफ प्रमुख आंदोलन में भाग लेने वाले स्टूडेंट की पार्टी नेशनल सिटीजन पार्टी को केवल 8 सीट मिली है यानी जनता ने इन स्टूडेंट पर भी भरोसा नहीं किया है
तो आने वाले समय में तारिक रहमान के सामने क्या चुनौतियां होंगी, वह इससे कैसे मुकाबला करेंगे, भारत के साथ संबंध कैसे बनाएंगे पाकिस्तान, चीन के साथ भी संबंध को कैसे बनाएंगे
और सबसे बढ़कर जो पिछले डेढ़ साल में अमेरिका का प्रभाव मोहम्मद यूनुस के समय में बांग्लादेश में बढ़ गया है उसे कैसे संभालेंगे,
बांग्लादेश की खराब आर्थिक स्थिति को कैसे सही करेंगे
इन सभी बिंदुओं का विश्लेषण इस वीडियो में विस्तार से करते हैं