टी20 विश्व कप 2026 का आज सबसे बड़ा मुकाबला है। भारत और पाकिस्तान की टीमें एक बार फिर एक दूसरे के सामने आने वाली हैं। इस महामुकाबले के शुरु होने में छोड़ा ही वक्त बचा है। सभी को इंतजार इसी मैच यानी भारत बनाम पाकिस्तान के मैच का इंतजार था। वैसे तो टी20 वर्ल्ड कप में जब भी भारत और पाकिस्तान की टीमें एक दूसरे से भिड़ी हैं तो पलड़ा भारत का ही भारी रहा है। लेकिन अब तक न तो भारत कोई मैच हारा है और न ही, पाकिस्तान..ऐसे में मुकाबला बेहद दिलचस्प हो गया है। इस महामुकाबले के लिए भारत के नेता भी उत्साहित हैं और भारत की जीत का दावा कर रहे हैं। जबकि कांग्रेस कह रही है कि पाकिस्तान के साथ मैच नहीं खून की होली खेली जानी चाहिए।