Surprise Me!

मुंबई में पीएम मोदी और राष्ट्रपति मैक्रों की मुलाकात, कई वैश्विक मुद्दों पर हुई बात

2026-02-17 5 Dailymotion

मुंबई: भारत दौरे पर आए फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुंबई के लोकभवन में मुलाकात की। बैठक के दौरान दोनों नेताओं ने भारत और फ्रांस के बीच आपसी रिश्ते और मजबूत करने पर जोर दिया। दोनों नेताओं के बीच रणनीतिक सहयोग, व्यापार, रक्षा सहयोग और आपसी हितों के वैश्विक मुद्दों पर बातचीत हुई। बैठक के बाद साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि आज दुनिया उथल-पुथल के दौर से गुजर रही है और ऐसे माहौल में भारत और फ्रांस की साझेदारी एक फोर्स फॉर ग्लोबल स्टेबिलिटी है।


#PrimeMinisterModi #Modigovernment #Mumbai #India #France #PresidentEmmanuelMacron #bilateraltalks #talksonglobalissues #jointpressconference #AISummit #NewDelhi