RSS प्रमुख मोहन भागवत का बयान एक बार फिर चर्चा में है। दरअसल मोहन बागवत मंगलवार को लखनऊ के निराला नगर स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में सामाजिक सद्भाव बैठक में अपनी बात रख रहे थे...इस दौरान उन्होंने कहा कि हिंदू समाज को किसी से भी खतरा नहीं है, लेकिन हमको सावधान रहना होगा, लेकिन घर वापसी का काम तेज होना चाहिए, जो लोग हिंदू धर्म में लौटें, उनका ध्यान भी हमें रखना होगा...इसके साथ ही मोहन भागवत ने हिंदुओं को 3 बच्चे पैदा करने की सलाह दी, अब उनके बयान पर राजनीतिक प्रतिक्रियाएं आ रही हैं।
#Hindusshouldhavethreechildren, #returntohinduism, #mohanbhagwat