Surprise Me!

सलमान के पिता सलीम खान को ब्रेन हेमरेज, लीलावती अस्पताल में भर्ती

2026-02-18 9 Dailymotion

मशहूर स्क्रिप्ट राइटर सलीम खान को ब्रेन हेमरेज की वजह से इलाज के लिए मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है. एहतियात के तौर पर उनको वेंटिलेटर पर रखा गया है. डॉक्टरों ने उनकी हालत को स्थिर बताया है. 90 साल के सलीम खान ने जावेद अख्तर के साथ 'शोले', 'दीवार' और 'डॉन' जैसी हिंदी फिल्मों की कहानी लिखी थी. फिलहाल वो आईसीयू में हैं और उनकी उम्र को देखते हुए ठीक होने में कुछ समय लग सकता है.सलीम खान के स्वास्थ्य को लेकर बढ़ती चिंता के बीच उनके बच्चे सलमान खान और अरबाज खान,  बेटी अलवीरा और दामाद अतुल अग्निहोत्री और आयुष शर्मा समेत जावेद अख्तर और कई फिल्मी दिग्गज उनको देखने के लिए अस्पताल पहुंचीं. इंदौर के एक समृद्ध परिवार से ताल्लुक रखने वाले सलीम खान, 20 साल की उम्र में स्टार बनने का सपना लेकर मुंबई आए थे. लेकिन संघर्षों के बाद अपना रास्ता बदलते हुए जावेद अख्तर के साथ मिलकर फिल्मों के लिए स्क्रिप्ट लिखने लगे. दोनों ने साथ मिलकर दो दर्जन फिल्मों पर काम किया. जिनमें से ज्यादातर फिल्में ब्लॉकबस्टर साबित हुईं.