मुंबई, महाराष्ट्र: फेमस फिल्ममेकर सूरज बड़जात्या, एक्टर सौरभ राज जैन और एक्ट्रेस शीन सविता दास ने शो 'संगमरमर' को लेकर IANS के साथ खास बातचीत की। उन्होंने शो की कहानी, अपने-अपने किरदारों और इसकी खासियतों पर विस्तार से चर्चा की। फिल्ममेकर सूरज बड़जात्या ने 'संगमरमर' के टाइटल के बारे में डिसकस करते हुए शो में कहानी की खूबसूरती बयां किया। वहीं सौरभ राज जैन ने कहा कि 'संगमरमर' एक स्ट्रॉग लव स्टोरी पर आधारित है, जिसमें डिफरेंट सिचुएशन और दूरियों के बावजूद प्यार लंबे समय तक कायम रहता है।
शो में अपने किरदार के बारे में बताते हुए कहा कि उनका किरदार अमृता जिम्मेदारियों, सपनों और प्यार के बीच संतुलन बनाते हुए नजर आता है। इस दौरान सूरज बड़जात्या ने फिल्म प्रोडक्शन में भावनाओं और मार्केट के बीच संतुलन पर भी अपने विचार शेयर किए।