फिल्म 'द केरला स्टोरी 2' पर बवाल जारी है। इस बीच कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने भी अपनी बात रखी है और फिल्म को नफरत फैलाने वाली फिल्म करार दे दिया है। गुरुवार को पत्रकारों से बातचीत पर शशि थरूर ने इस फिल्म की जमकर आलोचना की। उन्होंने कहा कि ऐसी फिल्म क्यों आनी चाहिए जो सिर्फ नफरत फैलाए। इस फिल्म का कोई आधार भी नहीं है