Bhopal News: Sparsh Bhavan में दिव्यांग बच्चों को Poisonous Food दिए जाने का हैरान करने वाला मामला सामने आया है। आखिर इन मासूमों की जान के साथ कौन खेल रहा है और प्रशासन मौन क्यों है?
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल (Bhopal) से एक दिल दहला देने वाली और सिस्टम की पोल खोलने वाली खबर सामने आई है। ईदगाह हिल्स स्थित सामाजिक न्याय विभाग (Social Justice Department) के मूक-बधिर और दृष्टिबाधित छात्रावास 'स्पर्श भवन' (Sparsh Bhavan) में दूषित भोजन (Food Poisoning) खाने से कई बच्चे गंभीर रूप से बीमार हो गए।
घटना 15 फरवरी की शाम की है, जब जहरीला खाना खाने के बाद बच्चों की तबीयत बिगड़ी और उन्हें आनन-फानन में हमीदिया अस्पताल (Hamidia Hospital) में भर्ती कराया गया। सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि इस गंभीर घटना की सूचना बच्चों के परिजनों तक को नहीं दी गई। मंगलवार को बच्चों को अस्पताल से छुट्टी मिल गई, लेकिन सिस्टम की लापरवाही का आलम यह है कि कोई भी अधिकारी बच्चों का हाल जानने या मामले की जांच करने तक नहीं पहुंचा।
यह स्पर्श भवन की कोई पहली घटना नहीं है। इससे पहले 20 जनवरी को भी यहां एक बच्चे के साथ दूसरे बच्चे द्वारा अनैतिक कृत्य (Immoral Act) का सनसनीखेज मामला सामने आया था, जिसकी पीड़ित मां आज तक न्याय के लिए भटक रही है। आखिर सामाजिक न्याय विभाग के अधिकारी अपने एसी कमरों से बाहर निकलकर इन मासूम दिव्यांग बच्चों (Disabled Children) की सुध कब लेंगे? सवाल यह है कि अगर इस जहरीले खाने से किसी बच्चे की जान चली जाती, तो इसका जिम्मेदार कौन होता?
About the Story:
A shocking incident of gross negligence has emerged from Bhopal's Sparsh Bhavan, a hostel for deaf and blind children run by the Social Justice Department. Several disabled children were hospitalized at Hamidia Hospital due to severe food poisoning. With previous reports of immoral acts in the same hostel and zero accountability from officials, helpless parents are now questioning the safety of their vulnerable children.
#BhopalNews #Indore #MPNews #FoodPoisoning #OneindiaHindi
~HT.410~GR.510~PR.514~