Surprise Me!

बड़ी आतंकी साजिश बेनकाब !, कोलकाता और तमिलनाडु से 8 संदिग्ध गिरफ्तार

2026-02-22 1 Dailymotion

दिल्ली पुलिस ने एक बड़े टेरर मॉड्यूल का खुलासा किया. बड़े आतंकी हमले की साजिश के आरोप में 8 संदिग्ध को गिरफ्तार किया. ये गिरफ्तारियां 7 फरवरी को दिल्ली में मेट्रो रुट पर देश विरोधी पोस्टर लगाने के बाद की गईं. दिल्ली की स्पेशल सेल की टीम कोलकाता गई और दो संदिग्ध लोगों को पकड़ा. कोलकाता से गिरफ्तार दोनों आरोपी बांग्लादेश में बैठे एक शख्स के संपर्क में थे. जिसका नाम शब्बीर अहमद लोन है...जो पाकिस्तान में लश्कर-ए-तैयबा के संपर्क में था और भारत में बड़े आतंकी हमले की फिराक में था. ये कश्मीर का रहने वाला है और पुलिस ने बड़े नेताओं की हत्या की साजिश के आरोप में 2007 में एक 47 के साथ गिरफ्तार किया था. 2018 में जेल से छुटने के बाद ये बांग्लादेश भाग गया और वहीं से बैठकर बड़े आतंकी हमले की साजिश रच रहा था. वहीं दोनों आरोपियों से पूछताछ में पुलिस को तमिलनाडु के संदिग्धों का सुराग लगा और इनको तिरुपूर से धर दबोचा. पकड़ा गया ये टेरर मॉड्यूल देश के अलग-अलग हिस्सों में विस्फोट और हमलों की साजिश रच रहा था. पुलिस को इनके मोबाइल से कुछ संदिग्ध वीडियो मिले हैं. जिससे इनके नापाक मंसूबों का खुलासा हुआ है. जिसके लिए बड़ी मात्रा में विस्फोटक और हथियार जमा करने की फिराक में लगे हुए थे.