Surprise Me!

नोएडा शिल्प हाट में न्याय और जनसेवा मेगा विधिक शिविर आयोजित, लोगों को किया गया जागरूक

2026-02-22 4 Dailymotion

नई दिल्ली/नोएडा : रविवार को  गौतमबुद्ध नगर में आम जनता को उनके कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक करने और शासन की योजनाओं को उन तक पहुंचाने के उद्देश्य से एक विशाल शिविर का आयोजन किया गया. राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (NALSA) और उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशों पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा 'नोएडा शिल्प हाट' में इस मेगा विधिक साक्षरता एवं सेवा शिविर का आगाज़ हुआ. इसमें न्याय और जनसेवा मेगा विधिक शिविर में सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई. जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा आयोजित इस मेगा कैंप में सैकड़ों लोग पहुंचे, जिन्हें विशेषज्ञों द्वारा कानून की छोटी-छोटी मगर महत्वपूर्ण बारीकियों से अवगत कराया गया. इस मौके पर गौतमबुद्ध नगर जिला न्यायाधीश अतुल श्रीवास्तव का मानना है कि ऐसे आयोजनों से प्रशासन और जनता के बीच की दूरी कम होती है और न्याय हर दरवाजे तक पहुंचता है.