Surprise Me!

शर्टलेस प्रोटेस्ट मामले में बड़ी कार्रवाई, इंडियन यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष उदय भानु चिब गिरफ्तार

2026-02-25 2 Dailymotion

इंडिया AI इंपैक्ट समिट में शर्टलेस प्रोटेस्ट को लेकर दिल्ली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब को भी गिरफ्तार कर लिया गया है. गिरफ्तारी के बाद उन्हें दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया गया, जहां कोर्ट ने उन्हें 4 दिनों की पुलिस कस्टडी में भेज दिया. एक दिन पहले ही उन्हें पूछताछ के लिए तिलक मार्ग थाने में बुलाया गया था. पूछताछ के बाद उनकी भूमिका और मौजूदा सबूतों के आधार पर गिरफ्तारी की बात कही जा रही है. इस मामले में अब तक आठ गिरफ्तारियां हो चुकी हैं.  

पूरे मामले में पुलिस साजिश के एंगल की भी पड़ताल कर रही है. पुलिस का कहना है कि विरोध प्रदर्शन की योजना, इसमें शामिल लोगों की भूमिका  और संगठनात्मक स्तर पर हुई तैयारियों की जांच की जा रही है. पुलिस का दावा है कि उपलब्ध तथ्यों और इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों के आधार पर जांच आगे बढ़ रही है.

कांग्रेस ने इस कार्रवाई को मनमानी रवैया करार दिया है और इसकी कड़ी निंदा की है. वहीं, बीजेपी ने कांग्रेस पर पलटवार किया है.