Surprise Me!

NCERT की किताब पर CJI की कड़ी टिप्पणी, बोले- न्यायपालिका को बदनाम करने नहीं देंगे

2026-02-25 3 Dailymotion

NCERT की किताब में न्यायपालिका पर लिखे गए एक अध्याय को लेकर देश के मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत ने सख्त रुख अपनाया है. CJI ने साफ कहा है कि न्यायपालिका को बदनाम करने की इजाजत किसी को नहीं दी जाएगी. दरअसल, NCERT की कक्षा 8 की नई सोशल साइंस की किताब में ‘ज्यूडिशियरी में करप्शन’ और ‘लंबित मामलों’ पर नए सेक्शन जोड़े गए हैं. इस अध्याय में न्यायपालिका के सामने मौजूद चुनौतियों का जिक्र किया गया है. 

इस मुद्दे को वरिष्ठ वकील कपिल सिब्बल और अभिषेक मनु सिंघवी ने सुप्रीम कोर्ट में उठाया. जिस पर CJI सूर्यकांत ने कहा कि उन्होंने इस मामले का संज्ञान लिया है और यह एक सोचा-समझा कदम लगता है. CJI ने दो टूक कहा है कि वह किसी भी संस्था को बदनाम करने की इजाजत नहीं देंगे और उन्हें पता है कि इस स्थिति से कैसे निपटना है.