Surprise Me!

30 हजार की रिश्वत में खुला करोड़ों का खजाना, ट्रॉली बैग में छिपे मिले 4 करोड़

2026-02-25 7 Dailymotion

ओडिशा के एक खनन अधिकारी के घर छापेमारी में करोड़ों रुपए कैश बरामद हुआ, जिसे देखकर  खुद विजिलेंस अधिकारी भी हैरान रह गए. मामला सिर्फ 30 हजार रुपए की रिश्वत का है, लेकिन अधिकारी के घर ट्रॉली बैग में 4 करोड़ रुपये मिले. अलमारी और बैग से लगातार नकदी निकलती रही. बरामद रकम इतनी ज्यादा थी कि गिनती के लिए मशीनें मंगानी पड़ीं. इसके बाद नोटों की गिनती का सिलसिला शुरू हुआ. गिनती पूरी होने पर ये रकम 4 करोड़ रुपए से ज्यादा निकली.  

कटक सर्कल के माइंस के डिप्टी डायरेक्टर देवब्रत मोहंती को एक कोयला डीलर से 30 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया था. इसके बाद उनके ठिकानों पर छापेमारी की गई, जहां ये भारी नकदी बरामद हुई.

अब विजिलेंस इस बात की जांच कर रही है कि एक सरकारी अधिकारी के पास इतनी बड़ी मात्रा में नकदी कहां से आई और क्या इसके पीछे भ्रष्टाचार का कोई बड़ा नेटवर्क जुड़ा है. फिलहाल आरोपी अधिकारी से पूछताछ जारी है.