Surprise Me!

क्या सच में भारत-पाकिस्तान के बीच परमाणु युद्ध होने वाला था… ट्रंप का दावा कितना सच्चा?

2026-02-25 1 Dailymotion

क्या भारत और पाकिस्तान के बीच परमाणु युद्ध होने वाला था और क्या उसमें 3.5 करोड़ लोगों की जान जा सकती थी? अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर ऐसा दावा किया है, जिसने वैश्विक राजनीति में नई बहस छेड़ दी है.

स्टेट ऑफ द यूनियन संबोधन में डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि अपने कार्यकाल के पहले 10 महीनों में उन्होंने आठ युद्ध रुकवाए और इसी दौरान भारत और पाकिस्तान के बीच संभावित परमाणु युद्ध को भी टाल दिया गया ट्रंप के मुताबिक, पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने उनसे कहा था कि अगर अमेरिका ने दखल नहीं दिया होता, तो 3.5 करोड़ लोग मारे जाते.  

हालांकि, भारत पहले ही इस दावे को खारिज कर चुका है…भारत ने साफ कहा है कि युद्ध विराम का फैसला दोनों देशों की सेनाओं के बीच बातचीत के जरिए हुआ, इसमें किसी तीसरे देश की भूमिका नहीं थी.