सिक्किम में भारी बर्फबारी हुई है. कई जगहों पर बर्फ की चादर बिछ गई है. पिछले दो दिनों में हुई भारी बर्फबारी के कारण 550 गाड़ियों समेत करीब 3 हजार टूरिस्ट फंस गए. सोमवार और मंगलवार को दार्जिलिंग और कलिम्पोंग जिलों में भारी बर्फबारी हुई. शुरू में वहां घूमने आए टूरिस्ट बर्फबारी का मजा ले रहे थे, लेकिन कुछ ही घंटों में हालात खराब हो गए, जिसके बाद आर्मी और BRO ने मोर्चा संभाल लिया.
आर्मी की स्पेशल स्नो कटर गाड़ी से सड़क से बर्फ हटाने और फंसी गाड़ियों को धीरे-धीरे नीचे उतारने का काम शुरू हुआ. करीब 1500 टूरिस्ट को आर्मी बेस कैंप में लाया गया, जहां टूरिस्ट के लिए खाने-पीने और रहने की व्यवस्था की गई. उधर, सिक्किम एडमिनिस्ट्रेशन ने टूरिस्टों से खराब मौसम वाले टूरिस्ट सेंटरों पर नहीं जाने की सलाह दी है.