Surprise Me!

Wamiqa Gabbi ने फ्लाइट से शेयर किया अपना फन वीडियो, लिखा “Hamla achanak se kiya tha”

2026-02-26 4 Dailymotion

बॉलीवुड एक्ट्रेस वामिका गब्बी इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘भूत बंगला’ की रिलीज की तैयारी में बिजी हैं। इसी बीच उन्होंने अपनी अगली फिल्म के लखनऊ शेड्यूल को पूरा कर लिया है और सोशल मीडिया पर फैंस के साथ एक मजेदार 'गेस द फिल्म' पोस्ट भी शेयर किया है। वामिका ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपनी टीम के साथ फ्लाइट में बैठते हुए एक वीडियो शेयर किया और बताया कि उनकी फिल्म की शूटिंग पूरी हो गई है। बता दें, इस फिल्म में उनके साथ एक्टर भुवन बाम भी नजर आएंगे। वर्क फ्रंट की बात करें तो वामिका जल्द ही प्रियदर्शन की डायरेक्टोरियल फिल्म ‘भूत बंगला’ में अक्षय कुमार के साथ नजर आएंगी। इसके अलावा उन्हें 'पति पत्नी और वो 2' के लिए भी साइन किया गया है। ये फिल्म 15 मई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।