Surprise Me!

Holi Special: CM Yogi ने UP Employees दे दी बड़ी Holi Gift, 28 Feb को आएगी Salary? ये क्राइटेरिया...

2026-02-27 13 Dailymotion

Breaking News: UP में Holi से पहले Salary का ऐलान, CM Yogi का बड़ा फैसला | UP News. उत्तर प्रदेश के लाखों सरकारी कर्मचारियों, संविदाकर्मियों और पेंशनर्स के लिए योगी सरकार ने सबसे बड़ा तोहफा दे दिया है, जानिए आपके खाते में कब आएंगे पैसे।
उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के लाखों सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए एक बेहद शानदार खबर सामने आई है। होली (Holi) के पावन त्योहार से ठीक पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) ने राज्य के कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दिया है। शासन की ओर से साफ आदेश जारी कर दिया गया है कि फरवरी महीने का वेतन (Salary) और पेंशन 28 फरवरी को ही कर्मचारियों के बैंक खातों में ट्रांसफर कर दी जाएगी। इस कदम का मुख्य उद्देश्य यह है कि त्योहार के समय किसी भी कर्मचारी को आर्थिक तंगी का सामना न करना पड़े।
सीएम योगी के इस फैसले की सबसे खास बात यह है कि इसका फायदा सिर्फ नियमित कर्मचारियों को ही नहीं मिलेगा, बल्कि आउटसोर्सिंग कर्मचारी, संविदाकर्मी और सफाईकर्मियों को भी होली से पहले वेतन का भुगतान किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने वित्त विभाग और सभी संबंधित अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि वेतन भुगतान में किसी भी प्रकार की देरी या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। काम समय पर पूरा हो, इसके लिए शनिवार को भी कार्यदिवस घोषित कर दिया गया है।
आपको बता दें कि यूपी में इस बार होली का अवकाश 2 मार्च से 4 मार्च तक रहेगा, जबकि मुख्य होली 3 मार्च को मनाई जाएगी। त्योहारों के समय घर की सजावट, खरीदारी और बच्चों की जरूरतों के कारण आर्थिक दबाव बढ़ जाता है। ऐसे में समय से पहले सैलरी और पेंशन मिल जाने से यूपी के लाखों परिवारों की खुशियां दोगुनी हो जाएंगी। इस वीडियो में जानिए इस शासनादेश और होली की छुट्टियों से जुड़ी पूरी जानकारी विस्तार से।
About the Story:
UP Chief Minister Yogi Adityanath has announced a massive Holi gift for lakhs of state government employees and pensioners. To ensure everyone celebrates the festival without any financial burden, the February salary and pension will be credited to their bank accounts on February 28th. This historic decision also covers contractual, outsourced, and sanitation workers, bringing early festive cheer to lakhs of families across Uttar Pradesh.

#CMYogi #HoliGift #UPHoli #UPNews #HoliGift #OneindiaHindi

Also Read

CM योगी के सलाहकार को चौथी बार मिला सेवा विस्तार, 2027 तक बढ़ा अवनीश अवस्थी का कार्यकाल :: https://hindi.oneindia.com/news/uttar-pradesh/awanish-awasthi-gets-term-extension-as-advisor-to-up-cm-yogi-adityanath-1507067.html?ref=DMDesc

UP Holi Advance Salary: सरकारी कर्मचारियों-पेंशनरों को होली से पहले ही एडवांस सैलरी, कब खाते में आएगी? :: https://hindi.oneindia.com/news/uttar-pradesh/up-holi-advance-salary-cm-yogi-govt-pay-advance-salary-to-employees-pension-on-28-feb-2026-news-1506467.html?ref=DMDesc

Bullet Train भी इसके आगे फेल! जापान में CM योगी ने परखी 600 की टॉप स्पीड, महज 10 मिनट में 100 KM का सफर तय :: https://hindi.oneindia.com/news/uttar-pradesh/cm-yogi-adityanath-takes-a-test-ride-on-japans-sc-maglev-train-video-goes-viral-1506265.html?ref=DMDesc



~HT.410~