Surprise Me!

Khamenei Death: Oman में मिसाइल से उड़ाया Oil Tanker 'Skylight', धूं-धूं कर जला जहाज! भयानक Video

2026-03-01 13 Dailymotion

Middle East Tensions: Khamenei की मौत के बाद ईरान का बड़ा हमला, क्या शुरू हुआ World War 3? | Oneindia
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ में तेल टैंकर पर हुए खौफनाक मिसाइल हमले के बाद दुनिया भर में दहशत का माहौल है। क्या ईरान के इस इंतकाम से दुनिया भर में पेट्रोल-डीज़ल का संकट आने वाला है? देखिए ये दिल दहला देने वाला वीडियो। ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई की हत्या के बाद मिडिल ईस्ट (Middle East) में सुलग रही आग अब समुद्र तक पहुंच गई है। ग़ल्फ ऑफ ओमान और स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ (Strait of Hormuz) के पास 'Skylight' नामक एक ऑयल टैंकर पर संदिग्ध ईरानी मिसाइल हमला हुआ है। इस बड़े हमले के बाद बीच समंदर में जहाज आग के गोले में तब्दील हो गया, जिसका खौफनाक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
इस भीषण हमले के बाद टैंकर पर भयंकर आग लग गई। गनीमत यह रही कि ओमान की नौसेना ने तत्परता दिखाते हुए टैंकर पर सवार सभी 20 क्रू मेंबर्स (Crew Members) को सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया। इस घटना में चार नाविक घायल हुए हैं, जिनका इलाज जारी है। हमले की गंभीरता को देखते हुए UKMTO ने भी इस इलाके में शिपिंग ट्रैफिक को लेकर हाई अलर्ट और चेतावनी जारी कर दी है। यह खामेनेई की मौत के बाद ईरान की पहली बड़ी समुद्री जवाबी कार्रवाई मानी जा रही है।
यह हमला महज़ एक जहाज पर नहीं, बल्कि पूरी वैश्विक अर्थव्यवस्था पर बड़ा प्रहार है। आपको बता दें कि दुनिया का लगभग 20 प्रतिशत कच्चा तेल इसी होर्मुज़ जलमार्ग से होकर गुजरता है। इस हमले के बाद कच्चे तेल (Crude Oil) की सप्लाई बाधित होने और ग्लोबल मार्केट में कीमतों में भारी उछाल की आशंका बढ़ गई है। अगर समुद्री रास्ते पर यह वॉर नहीं रुकी, तो पूरी दुनिया को भयंकर ऊर्जा संकट और महंगाई का सामना करना पड़ सकता है।
About the Story:
Following the assassination of Iran's Supreme Leader Ayatollah Ali Khamenei, Middle East tensions have escalated into a major maritime conflict. A suspected Iranian missile attack struck the oil tanker 'Skylight' near the Strait of Hormuz and the Gulf of Oman. With 20 crew members rescued by the Oman Navy, the attack threatens 20% of the world's crude oil supply, raising fears of a global energy crisis, massive inflation, and a potential World War 3 scenario in the Middle East.

#IranAttack #StraitOfHormuz #Oman #OilTanker #MiddleEastCrisis #OneindiaHindi

~HT.410~PR.514~ED.108~GR.538~